बेकाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दुसरे की हालत गंभीर - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 26 फ़रवरी 2018

बेकाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दुसरे की हालत गंभीर


अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जख्मी युवको को जिला अस्पताल, प्रतापगढ़ में एडमिट कराया। मगर देर रात एक युवक की मृत्यू हो गई जबकि दूसरे युवक की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है।

जनपद के आसपुर देवसरा क्षेरा के घाटी खुर्द गांव के रहने वाले 30 वर्षीय सोनू, पुत्र सदानंद दो महीने से रायबरेली के NTPC ऊंचाहार में ठेकेदार के यहाँ नौकरी कर रहा था। शनिवार की रात वह मोटरसाइकिल से अपने पड़ोसी 28 वर्षीय राकेश के साथ रायबरेली से घर के लिए आ रहा था। रास्ते में कोतवाली क्षेत्र के सुखपाल नगर के समीप सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल बिजली के पोल में जा टकराई। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

आस पास के लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची UP डायल 100 पुलिस ने दोनों युवकों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने सोनू को रात में मृत करार दिया। जिसके बाद लाश को मोर्च्युरी में रखा गया। मृतक सोनू के परिवार वालो को मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। मृतक की वाइफ पिंकी, बेटा शिवा और बेटी संध्या व शालू की आंखों से आंसू नही थम रहे हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।