घर के चौखट पर मिला महिला का शव, पति फरार - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 26 फ़रवरी 2018

घर के चौखट पर मिला महिला का शव, पति फरार


ससुराल में घर के बाहर विवाहिता का शव मिला। आरोप लग रहा है मायकेवालों पर, कि दहेज के खातिर महिला को पीटकर मार डाला गया है। जबकि ससुराल पक्ष का इल्जाम है कि विवाहिता को दौरे पड़ते थे, जिसके कारन उसकी मृत्यू हो गई। फिलवक्त पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है, और शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने की प्रतीक्षा कर रही है।
जनपद इलाहाबाद के होलागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरनपुर गाँव के रहने रामबाबू पटेल ने अपनी 30 वर्षीय पुत्री रेशमा पटेल का ब्याह चार वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाने के सरूपपुर गाँव के रहने वाले अशोक वर्मा के साथ करायी थी। दंपत्ति को कोई संतान नहीं थी। साल भर से पति अशोक अपने घर से लगभग सौ मीटर की डोरी पर छप्पर डालकर पत्नी के संग रहने लगा था। बीते रविवार की दोपहर रेशमा का शव छप्पर के बाहर मिली। उसके बांये कान और नाक से खून बहे थे। किसी ने मायकेवालों को उनकी बेटी किमुत की खबर कर दी। मृतिका रेशमा के पिता रामबाबू पटेल आए और जेठवारा थाने में शिकायत देकर बताया कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के खातिर बहुत ही प्रताड़ित व परेशान किया जा रहा था। इल्जाम लगाया कि इतवार के रोज अशोक ने उनकी बेटी रेशमा को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद से पति फरार है मगर ससुराल वालों ने सभी आरोपों से पल्ला झाड़ते हुए दलील दे रहे है कि रेशमा को दौरा पड़ता था। उसी के कारण उसकी मौत हुई। 

पुलिस का बयान-
जेठवारा के इनचार्ज SO अशोक कुमार ने मीडिया को बताया कि मामला काफी संदिग्ध है, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पायेगा कि यह सामान्य मौत थी, या हत्या। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई तय की जायेगी।