भजन बिना नादान उमर खो दी सारी, ना लिया प्रभू का नाम उमर को दी सारी - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 26 फ़रवरी 2018

भजन बिना नादान उमर खो दी सारी, ना लिया प्रभू का नाम उमर को दी सारी


मान्धाता ब्लाक के कटरा गुलाब सिंह बाजार में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कृष्ण लीला का सार विमलदास जी महाराज के मुखारबिंद से हो रहा है। मुख्य श्रोता दुर्गा सिंह एवं राहुल सिंह है। कथा में भजन मेरे बांके बिहारी लाल तू इतना ना करियो श्रिंगार, नजर तोहे लग जाएगी, भगवान कृष्ण के नाम की सुंदर परिभाषा दिया, माखन चोरी की गाथा का वर्णन, भगवान और गोपियों की रास लीला का भागवत रसपान अनिल, सचिन, अरविंद, बलजीत सिंह, शंकर महाजन, भरत पंडित जी, शुभम उर्फ़ आलोक अग्रहरि आदि सैकड़ों हरि भक्तों ने किया। महाराज जी ने प्रभू भक्ती व देश प्रेम की बात कही। धर्म की जय हो, आतंकवाद का नाश हो, भारत माता की जय के जयकारे से बाजार गूंजायमान हो गया।