अग्रहरि समाज का सामूहिक विवाह एवं सम्मलेन कल, तैयारियां पूरी - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018

अग्रहरि समाज का सामूहिक विवाह एवं सम्मलेन कल, तैयारियां पूरी


कटरा गुलाब सिंह | प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कटरा गुलाब सिंह में अग्रहरि समाज द्वारा सामूहिक विवाह आयोजन हो रहा है। विकास सेवा संस्थान सामूहिक विवाह की तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है। अग्रहरि समाज विकास सेवा संस्थान के बैनर तले 17 फरवरी शनिवार को लगभग दस जोड़ें परिणय सूत्र में बंधने जा रहे है। 

इस साल लगातार आठवाँ परिचय सम्मलेन एवं सामूहिक विवाह है, जिसमें मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरो सहित देश के कोने-कोने से लोग शिरकत कर चुके है।  
बता दें कि यह नेक कार्य संस्था द्वारा अजय अग्रहरि 'पत्रकार', दिनेश अग्रहरि व कमलेश वैश्य के नेतृत्व में लगातार आठ सालो से चलता आ रहा है, जिसमें गरीब व आर्थिक रूप से पिछड़े युवक-युवतियों का निशुल्क विवाह कराया जाता है।    
अग्रहरि वैश्य समाज का 8वां सामूहिक विवाह सम्मेलन बेलहा बाग (मेला वाली बाग़) के प्रांगण में 17 फरवरी को होगा। सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। संस्थान के अध्यक्ष अजय अग्रहरि ने बताया कि समारोह में 10 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।