![]() |
मामला अंतू के मकंदापुर गाँव का है, जहाँ गाँव की रहने वाली गिरजाशंकर पांडेय का निधन हो गया है। उनके तीन पुत्र हैं। एक बेटा का नाम देवराज पाण्डेय (45) है, जो परिवार से अलग रहता है। जबकि अन्य दो बेटे उदयराज पाण्डेय व धर्मराज पाण्डेय अपनी माँ के साथ रहते थे। देवराज और उसके दो भाइयों में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।
लंबी बीमारी के कारण रविवार को माँ का निधन हो गया। माँ की मौत का समाचार पाकर बेटा देवराज सहपरिवार, भाई उदयराज के घर पहुंचा तो वहां किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों में मारपीट चालू हो गई। मामले में देवराज का इल्जाम है कि उदयराज, धर्मराज, भतीजे अविनाश (उदयराज का बेटा) और भयाहू संतोषा ने उसे और उसके 18 वर्षीय बेटे विकास को बेरहमी से मार-मार कर घायल कर दिया। अंतू पुलिस ने उसकी शिकायत पर चार आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल गांव के बड़े- बुजुर्गों ने किसी प्रकार दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया है। बाद इसके माँ के शव का दाह संस्कार किया गया।
