जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि दिनांक 04.05.2017 से 12.05.2017 तक दिव्यांग कृत्रिक अंग/सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर का आयोजन तहसीलवार किया गया था जिसके क्रम में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण का वितरण पट्टी तहसील में दिनांक 25 फरवरी को खण्ड विकास अधिकारी पट्टी सभागार में किया जायेगा। तहसील रानीगंज में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण 27 फरवरी को तहसील परिसर में, तहसील सदर में 04 मार्च को खण्ड विकास अधिकारी सदर परिसर में, कुण्डा तहसील में 07 मार्च को तहसील परिसर में तथा लालगंज तहसील में 09 मार्च को किया जायेगा। कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण का वितरण पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक उपरोक्त स्थानो पर किया जायेगा। ऐसे दिव्यांगजन जो जिस तहसील में पंजीकरण कराये है उक्त तिथि को तहसील में ससमय उपस्थित होकर योजना का लाभ प्राप्त करें।