हथिगवां से मऊआइमा वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो लोग युवक का शव लेकर उसके गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
हथिगवां इलाके के महाराजपुर निवासी संदीप उम्र लगभग 35 वर्ष अपने बहनोई के साथ बाइक से मऊआइमा इलाहाबाद स्थित वैवाहिक कार्यक्रम में विद्युत सजावट करने के लिए गया था। सोमवार की देर रात बाइक से दो लोग उसका शव लेकर गाँव पहुंचे और उसके घर के पास शव छोड़कर भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया। अफरातफरी में इकट्ठा हुए ग्रामीणों देखा तो संदीप की पीठ में गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
बुधवार, 21 फ़रवरी 2018
युवक की हुई हत्या, शव लेकर आए लोगों को ही धर दबोचा
Tags
# अपराध
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
अपराध
Labels:
अपराध
