स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तत्वाधान में व जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अन्तर्गत राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट स्पोर्ट स्डेडियम में स्वच्छता कप का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शम्भु कुमार द्वारा किया गया। यह टी-20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट आज दिनांक 21.02.2018 से प्रारम्भ होकर दिनांक 01.03.2018 तक चलेगा। इस अवसर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत जागरूकता लाने के लिये स्वच्छता कप का आयोजन किया गया है वह एक सराहनीय कार्य है। स्वच्छता कप मैच का शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा बैटिंग करके किया गया। शुभारम्भ मैच में प्रेस क्लब मीडिया के कप्तान चन्द्र प्रकाश उपाध्याय और प्रशासन के कप्तान मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव के मध्य खेला गया। जिसमें प्रशासन टीम विजयी रही। इस अवसर पर दैनिक जागरण के व्यूरो चीफ नारायण, डेली न्यूज के व्यूरो चीफ अश्वनी कुमार सिंह, एवं मिथिलेश कुमार सहित मीडिया और प्रशासन के कर्मचारी उपस्थित रहे।
बुधवार, 21 फ़रवरी 2018
स्वच्छता कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट का किया गया शुभारम्भ
Tags
# आपन प्रतापगढ़
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Nitish tiwari
आपन प्रतापगढ़
Labels:
आपन प्रतापगढ़

