![]() |
अंतू/मान्धाता | कण्ट्रोल खोकर एक ट्रक सड़क किनारे बने एक मकान से जा टकराया। दुर्घटना में ट्रक चालक काफी जख्मी हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से उसे फ़ौरन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
मंगलवार की रात मान्धाता क्षेत्र के जमुआ गांव के रहने वाला ३५ वर्षीय तजम्मुल खान ट्रक लेकर अमेठी जा रहा था। अमेठी-प्रतापगढ़ हाईवे पर अंतू क्षेत्र के ग्राम ककरहा के समीप कण्ट्रोल खोकर उसकी ट्रक सड़क किनारे स्थित एक मकान से टकरा गया। जोरदार आवाज सुनकर घटनास्थल पर दौड़े आये गाँव के लोगो ने घायल ट्रक चालक को एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजा। वहीं मकान मालिक ने अब अंतू पुलिस को तहरीर देकर दुर्घटना से हुई क्षति का मुआवजा मांग रहा है।
