रानीगंज इलाके के जामताली श्रीपुर गांव निवासी स्व. बृजलाल प्रजापति की बेटी स्नेहा कक्षा सात की छात्रा थी। शनिवार सुबह वह अपनी चचेरी बहन लालती के साथ साइकिल से जामताली बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जा रही थी। साइकिल लालती चला रही थी। पट्टी- रानीगंज रोड पर पट्टी जा रहे ट्रक से साइकिल में पीछे टक्कर लगी गई। इससे साइकिल पर पीछे बैठी स्नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई।स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद ट्रक का पीछा किया तो ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला। नाराज लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करने के साथ ही उसमें आग लगा दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे तक हंगामा करने के साथ जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे रानीगंज एसओ बीपी त्रिपाठी ने मुआवजा व कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।