कॉलेजों की लापरवाही भरी हरकत के कारण, छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु डाटा संदेहास्पद - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 5 फ़रवरी 2018

कॉलेजों की लापरवाही भरी हरकत के कारण, छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु डाटा संदेहास्पद

जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि शैक्षिक सत्र 2017-18 में कतिपय विश्वविद्यालयों द्वारा परीक्षाफल त्रुटिपूर्ण अपलोड करने के कारण राज्य एन0आई0सी0 उ0प्र0 लखनऊ के परीक्षण में छात्रों का छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु डाटा को संदेहास्पद (सस्पेक्ट) कर दिया गया है। परीक्षाफल शुद्ध अपलोड किये जाने हेतु विश्वविद्यालय के लिये लॉगिन को निदेशालय स्तर से दिनांक 06 फरवरी 2018 तक वेबसाइड खोला गया है। जनपद में स्थित शैक्षिक संस्थाओ में अध्ययनरत छात्र/छात्राओ के परीक्षाफल विश्वविद्यालय द्वारा त्रुटिपूर्ण अपलोड किया गया है तो तत्काल सम्बन्धित विश्वविद्यालय से सम्पर्क कर त्रुटिरहित परीक्षाफल अपलोड कराये।