![]() |
| अग्रहरि समाज के सामूहिक विवाह में ग्यारह जोड़ों ने लिए फेरे |
कर्यक्रम की शुरुआत 17 फरवरी को सर्वप्रथम अग्रसेन महाराज के पूजन-अर्चन से किया गया। इसके बाद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित अधिवक्ता रमेश चंद्र हिन्द ने दीप प्रज्वलित कर सामूहिक विवाह की शुरुआत की।
सजे-धजे आठो दूल्हे बैंड बाजा के साथ घोड़े रथ पर सवार पुरानी सभी मण्डी होते हुए रामलीला मैदान पहुंचे और नगर का भ्रमण करते हुए सामूहिक विवाह स्थल पर आये। समधी मिलन, द्वार पूजा, जयमाल हुआ। हजारों बाराती, जन प्रतिनिधि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। हिन्दू रीति रिवाज से विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्र क साथ कन्यादान, परिग्रहण, लवा परछाई, सिंदूरदान, अग्नि को साक्षी बनने कर साथ फेरा हुआ। बाती मिलवाई, कलेवा के बाद थैली, आंचल पकड़वाई, के बाद दुल्हन विदाई १८ फरवरी को हुआ।
विधायक और एसडीएम रहें मुख्य अतिथि
![]() |
| मंच पर बतौर विशिष्ट अतिथि विधायक विश्वनाथगंज डॉ० आर०के० वर्मा |
आठ सालो से हो रहा नि:शुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन
![]() |
बता दें कि जन सहयोग से सामूहिक विवाह का आयोजन यहाँ विगत आठ वर्षो से लगातार होते आ रहा है।
कार्यक्रम अग्रहरि समाज प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष भोला अग्रहरि, संरक्षक बृजेश अग्रहरि डेरवा, महेश अग्रहरि, संस्थान के कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रहरि, सचिव कमलेश वैश्य, वरुणेश, अभय, गौरव, आलोक, अंकित उर्फ़ गोलू, शिवम, प्रहलाद आदि हजारों अग्रहरि बंधुओ का योगदान रहा।


