जो जिस छप्पर के नीचे परिवार रहता है चाहे वह अमीर हो या गरीब यदि छप्पर वाले घर में आग लग जाये तो गरीब का सब कुछ लुट जाता है और अमीर का भी बहुत कुछ चला जाता है। जिसका हज़ारों का छप्पर के नीचे रखा सामान भी जलकर नष्ट हो जाये तो उस पीड़ित परिवार की क्या स्थिति होगी इसे शब्दों के माध्यम से नहीं बताया जा सकता है। हुआ यूं कि रानीगंज इलाके के डंड़वा गांव निवासी रामपुजारी सिंह के छप्पर में रविवार को देर रात अज्ञात कारण से आग लग गई। अचानक लगी आग से पीड़ित परिवार डर गया और शोर मचाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आसपास के लोग भी दौड़े और हैंडपंप व मोटरपंप के पानी के सहारे लोगों ने किसी तरह लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया। क्यों कि पीड़ित परिवार उस छप्पर के नीचे अपनी गृहस्थी रखा हुआ था और उनके मुताबिक आग में आकर लगभग पचास हजार रुपये का सामान जल कर ख़ाक हो गया। जिसकी वजह से परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। क्यों कि आग लगने से रामपुजारी के सामने अब बेटी के हाथ पीले करने में दिक्कत आ गयी है।बेटी की पांच मार्च को बरीक्षा भी होनी है।
हालांकि सोमवार की सुबह ग्राम प्रधान व लेखपाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018
गरीब के घर लगी आग, हज़ारों की गृहस्थी हुई ख़ाक
Tags
# हादसा
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
हादसा
Labels:
हादसा
