भट्ठा मालिक और भट्ठा कर्मी के लेन-देन के मुकदमा था उसी में प्रतापगढ़ जिले में नोटिस चस्पा करने आई कन्नौज की पुलिस की ग्रामीणों द्वारा पिटाई कर दी गयी। इसकी सूचना पर जब यूपी 100 की गाड़ी पहुंची तब स्थानीय पुलिस कन्नौज पुलिसवालों को थाने ले कर आई।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले रायकाशीपुर डुबकी गांव के निवासी हीरालाल जो कन्नौज जिले में ईट के भट्ठे कार्य करता था। वह वहां से कुछ पैसा लेकर घर चला आया और किसी कारण वश वापस नहीं जा पाया। तो कन्नौज स्थित भट्ठा के मालिक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले को संज्ञान में लेते हुए कन्नौज के तिरौआ थाने के एस.आई. जमाल खां और सिपाही ओंकार सिंह आज रविवार को सुबह नोटिस चिपकाने के लिए हीरालाल के घर आ धमके। हीरालाल के घर उस समय हीरालाल तो मौजूद नहीं था लेकिन उसका चचेरा भाई जियालाल मौजूद था। जियालाल ने समझते हुए कहा कि जियालाल के होने पर आप अपना कार्य करने आइये लेकिन पुलिस वाले जब नहीं माने तो वह नोटिस चिपकाने का विरोध करने लगा। इसी दौरान पुलिस और परिवार वालों के बीच कहासुनी बढ़ी और पुलिस को आक्रामक होता देख। आस पास खड़े ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे यूपी 100 के सिपाही कन्नौज पुलिसकर्मियों को थाने ले आए।
इस पूरे मामले में एस.आई. जमाल खां ने संग्रामगढ़ थाने में तहरीर दी है। इधर एस.ओ. जे.पी. उपाध्याय का कहना है कि कन्नौज के पुलिसकर्मी बिना किसी पूर्व सूचना के आये और यहां तक कि आने के बाद भी थाने पर सूचना न देकर गांव चले गए थे। तभी इनके साथ घटना घटी, इस घटना की जानकारी मिली है और मामले में कार्रवाई की जा रही है।
अब देखना ये है कि पुलिस पुलिस का साथ देगी या ग्रामीणों का...