सांगीपुर क्षेत्र में जमकर हो रही हैं चोरियां, पुलिस खामोश - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018

सांगीपुर क्षेत्र में जमकर हो रही हैं चोरियां, पुलिस खामोश

सांगीपुर : चोरों के आगे पुलिस एकदम से असफल साबित हुई है, चोर सेंध लगाकर कर रहे हैं चोरी चाहे सांगीपुर हो या उदयपुर दोनों ही थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। एक हफ्ता भी नहीं बीता होगा सबसे पहले चोरों ने सांगीपुर बाजार से डाकखाने के सामने लगा हुये सोलरलाइट की बैटरी पार कर दी व लखाहरा गांव में एक ही घर से तीन कमरों में सेंध लगाकर चोरी की एवं चाहिन ग्राम में 7:00 बजे शाम होते ही कृष्ण यादव के खेत में लगी मोटर को खोलते समय चोरों को गांव वालों ने दबोच कर इसकी जानकारी पुलिस को भी दी । बुधवार की रात मंगापुर में संतलाल सरोज के स्टूडियो में सेंध लगाकर चोरी कर ली। संतलाल जो मंगापुर गांव के निवासी हैं उन्होंने 15 साल से मेहनत करके किसी तरह एक स्टूडियो का इंतजाम किया था । जिसने लगभग 3 लाख का सामान और 3000 रुपये चोरों ने सेंध लगाकर एक ही रात में साफ कर दिया । सुबह जब स्टूडियो संचालक संतलाल को इसकी जानकारी हुई संतलाल के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत इसकी जानकारी क्षेत्रीय पुलिस की दी। पुलिस अब तक पीड़ित का एफआईआर नहीं दर्ज कर सकी है। पीड़ित दर-दर की ठोकरें खा रहा है और न्याय की गुहार लगा रहा है ।