जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में आज पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार विकास भवन में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समीक्षा समिति (डी0एल0आर0सी0) की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें किसान क्रेडिट कार्ड के 71379 लक्ष्य के सापेक्ष 34736 पत्रावलियॉ प्राप्त हुई है जिसमें 34364 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्राप्त हुई है। बैठक में पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक एवं यूनाइटेड बैंक के प्रतिनिधि नही उपस्थित थे इनके लक्ष्य की प्रगति भी सन्तोषजनक नही है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक को निर्देशित किया कि इन बैंकों के मुख्य प्रबन्धकों से अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण मांगा जाये एवं लक्ष्य की पूर्ति के खराब प्रदर्शन के लिये चेतावनी दी जाये। जिला कृषि अधिकारी एवं सभी बैंकों के प्रबन्धक आपस में ताल-मेल कर किसान क्रेडिट कार्ड के लक्ष्य की शत् प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित कराये। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के लक्ष्यों की पूर्ति की प्रगति अच्छी पायी गयी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अन्तर्गत 317 पत्रावलियॉ प्राप्त है जिसमें से 82 पत्रावलियों का वितरण हो चुका है। शेष लक्ष्य की पूर्ति के लिये निर्देश दिये गये एवं यह भी बताया गया कि गरीबी रेखा से ऊपर लाभार्थियों को लाने हेतु सतत् प्रयास किया जाये। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन के जिला उद्योग केन्द्र कार्यक्रम के अन्तर्गत 80 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिनमें से 230 पत्रावलियॉ प्रेषित है एवं 54 पत्रावलियॉ स्वीकृत की जा चुकी है। 21 पत्रावलियों पर ऋण भी वितरित किया जा चुका है। शेष लक्ष्य की पूर्ति के लिये कड़े निर्देश दिये गये। इसी तरह प्रधानमंत्री रोजगार सृजन खाद्यीग्रामोद्योग बोर्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत 65 लाभार्थियों का भौतिक लक्ष्य है इसके सापेक्ष 300 पत्रावलियॉ प्रस्तुत है जिनमें 41 पत्रावलियों की स्वीकृति की गयी है तथा 17 पत्रावलियों में ऋण वितरित भी किया जा चुका है। इस कार्यक्रम के लक्ष्य की पूर्ति सन्तोषजनक नही है इसे समयावधि के अन्तर्गत पूरा किया जाये तथा एक सप्ताह के अन्दर बैठक कर लक्ष्य की पूर्ति हेतु सतत् प्रयास करें। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन खादी ग्रामोद्योग कार्यक्रम के अन्तर्गत 65 लाभार्थियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमें 151 पत्रावलियॉ बैंकों में प्रस्तुत है इसमें 30 पत्रावलियॉ स्वीकृत भी की गयी है एवं 30 पत्रावलियों का ऋण भी वितरित कर दिया गया है। निर्देशित किया गया कि इसी तरह माह मार्च 2018 के अन्दर शेष लक्ष्य की पूर्ति शत् प्रतिशत कर ली जाये।
प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना, जनधन योजना की प्रगति सभी बैंकों में अच्छी पायी गयी जिसके लिये जिलाधिकारी ने सभी बैंक के शाखा प्रबन्धकों को जिलाधिकारी ने बधाई दी। जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक ने ‘‘सम्भाव्यकता युक्त ऋण योजना’’ से सम्बन्धित बुकलेट सभी बैंक प्रबन्धकों को दी गयी जिसके लिये जिलाधिकारी ने सभी बैंक प्रबन्धकों को निर्देशित किया कि वे इसका विधिवत् अध्ययन कर लें और इसी के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि आगामी आयोजित होने वाले प्रतापगढ़ महोत्सव में सभी बैंक 15 मार्च से 18 मार्च के मध्य किसी तिथि को एक लोन मेला आयोजित करने का कार्यक्रम बना लें जिसमें जो लाभार्थी कृषक छूट गये है वे भी आकर अपना कागजात पूर्ण कर लोन की कार्यवाही करा लें। अन्त में जिलाधिकारी ने सभी को धन्यवाद देते हुये पुनः निर्देशित किया कि सभी कार्यक्रमों के लक्ष्यों को अपना विशेष ध्यान केन्द्रित कर समयावधि के अन्दर पूर्ति करा लें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 अरविन्द सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक ए0एन0 सिंह, जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी जर्नादन सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि एवं सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018
Home
आपन प्रतापगढ़
जिला स्तरीय पुनरीक्षण समीक्षा समिति की बैठक की प्रगति कम होने से डीएम नाराज, दिये कड़े निर्देश
जिला स्तरीय पुनरीक्षण समीक्षा समिति की बैठक की प्रगति कम होने से डीएम नाराज, दिये कड़े निर्देश
Tags
# आपन प्रतापगढ़
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
आपन प्रतापगढ़
Labels:
आपन प्रतापगढ़
