पंचायत उप निर्वाचन की मतगणना दिनांक 24 फरवरी 2018 के कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) शम्भु कुमार ने विकास खण्ड गौरा/मतगणना केन्द्र की ग्राम पंचायत रहेटुआ परसरामपुर के ग्राम प्रधान पद हेतु मतगणना मजिस्ट्रेट अभय कुमार पाण्डेय उपजिलाधिकारी रानीगंज मो0नं0-9454417893 को नियुक्त किया है। इसी प्रकार विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम/मतगणना केन्द्र की ग्राम पंचायत पिपरीखालसा के ग्राम प्रधान हेतु जे0पी0 मिश्र उपजिलाधिकारी पट्टी मो0नं0-9454417894 को, विकास खण्ड लक्ष्मणपुर/मतगणना केन्द्र की ग्राम पंचायत चमरूपुर के ग्राम प्रधान पद हेतु ओम प्रकाश पाण्डेय तहसीलदार लालगंज मो0नं0-9454417905 को तथा विकास खण्ड लालगंज/मतगणना केन्द्र के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 72-कोटवा शुकुलपुर के सदस्य क्षेत्र पंचायत हेतु कोमल यादव उपजिलाधिकारी लालगंज मो0नं0 9454417895 को मतगणना मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018
पंचायत उप निर्वाचन हेतु मतगणना मजिस्ट्रेट की हुई नियुक्ति
Tags
# आपन प्रतापगढ़
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
आपन प्रतापगढ़
Labels:
आपन प्रतापगढ़
