प्रदेश के श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य दिनांक 24 फरवरी 2018 को अपरान्ह 3 बजे कोलाहल का पुरवा, कुण्डा में आयेगे जहां पर वह रमेश चन्द्र मौर्य के यहां आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होगे। अपरान्ह 4.30 बजे मा0 मंत्री जी ग्राम-चकवढ़ तहसील कुण्डा थाना बाघराय जायेगें जहां पर अमर बहादुर मौर्य के यहां आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होगे। दिनांक 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे मंत्री गौतमबुद्ध पब्लिक स्कूल महामाया नगर मिश्रपुर साहबगंज जायेगें जहां पर वह वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होगे। अपरान्ह 2 बजे मंत्री जी जनप्रतिनिधियों के साथ भेट प्रेसवार्ता करेगे। अपरान्ह 3.15 बजे मंत्री जी चकबनतोड़ अष्टभुजानगर में रोहित शुक्ला, एडवोकेट अध्यक्ष जू0बा0एसो0 (पुरातन) के यहां आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होगे। अपरान्ह 6.15 बजे मंत्री जी ग्राम-कोर्रही तहसील कुण्डा, थाना बाघराय जायेगें जहां पर वह रामसेवक मौर्य के आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होगे। सायं 8.30 बजे मंत्री यहां से लखनऊ के लिये प्रस्थान करेगे।
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018
श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का आगमन कल
Tags
# राजनीति
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
राजनीति
Labels:
राजनीति
