अस्मत लूटने में नाकाम दबंगों ने दलित महिलाओं के फाड़े कपड़े व कुल्हाड़ी से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
प्रतापगढ़ जिले के कन्हई थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव जोगीपुर में दलित महिलाओं के ऊपर गांव के मुसलमान जाति के दबंग लोंगों ने गुरुवार को सुबह हमला कर दिया। आवेशित दबंगो की वजह से पीड़ित परिवार की परिवार की तीन महिलाएं जिंदगी और मौत से जिला अस्पताल में जूझ रही हैं। पीड़ित महिलाओं अपने बयान में कहा है कि जमीन विवाद में गुरुवार को जमीनी विवाद में पहले महिलाओं को जमकर मारे पीटे। इससे मन नहीं भरा तो कट्टे से फायर कर दिया। जब इससे भी महिलाएं नहीं डरी तो अचानक गांव के ही शकील, शाहिद, मोहम्मद अली, आदि ने घर में घुसकर महिलाओं की आबरू लूटने पर उतारू हो गए और बिना डर के महिलाओं के कपड़े तक फाड़ दिए। जब इसका महिलाओं ने जमकर विरोध किया तो आवेशित दबंगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और शरीर के कई हिस्सों में मार कर बड़े बड़े घाव कर दिए।
घायल होने के बाद आनन फानन में पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने 100 नंबर पर फोन किया जिस पर मौके पर पुलिस आई और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ में एंबुलेंस द्वारा भिजवाया। जहां से घायल महिलाओं का इलाज के लिये जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है पीड़ित कुनबा डर के मारे सहमा हुआ है। इस तरह की घटना होने से महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018
दबंगो ने दलित महिलाओं के फाड़े कपड़े व कुल्हाड़ी से काटा
Tags
# अपराध
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
अपराध
Labels:
अपराध
