उपचुनाव क्यों होता है यह तो सबको पता ही होगा। तो उपचुनाव प्रतापगढ़ में भी हो रहे हैं। लेकिन विधायकी और सांसदी का नहीं । उपचुनाव हो रहे हैं ग्राम प्रधान व बीडीसी के लिए और इनके होने के पीछे कुछ कारण हैं कारण यही है कि ग्राम प्रधान के तीन और बीडीसी सदस्य का 1 पद रिक्त था। क्यों कि इन सीटों के विजयी प्रत्याशी स्वर्गीय हो चुके हैं। अतएव इन्हीं सीटों के लिए गुरुवार को फिर से मतदान हुआ जो कि 51.37 प्रतिशत था। अधिक मतदान वाले गांव में गौरा ब्लॉक का रहेटुआ परशुरामपुर गांव था।
प्रतापगढ़ जिले के 4 ब्लॉकों में यह उपचुनाव सम्पन्न हुए। जिनमें बेलखरनाथ धाम के पिपरी खालसा ग्रामसभा में प्रधानी चुनाव, लक्ष्मणपुर ब्लॉक के चमरूपुर में प्रधानी चुनाव, गौरा के रहेटुआ परसरामपुर में प्रधानी भी चुनाव और लालगंज आझारा ब्लॉक के कोटवा शुकुलपुर में बीडीसी सीट के लिए उपचुनाव में मतदान हुआ।
वैसे ठंड ज्यादा नहीं है इसलिए मतदान की शुरुआत बहुत जल्द हो गयी और सुबह 7 बजे से शुरु हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला।
जिलाधिकारी शम्भु कुमार व प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम पिपरी खालसा में मतदान व्यवस्था देखने पहुंचे। व्यवस्था काफी बेहतर थी और सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी मतदान केंद्र पर भारी पुलिस बल मौजूद था।
इस तरह उपचुनाव में सम्बंधित चुनाव क्षेत्र के लोगों ने 51.37 प्रतिशत की संख्या में मतदान किया। खालसा में 52.9, चमरूपुर में 46.46 और कोटवा शुकुलपुर में 47.64 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान गौरा के रहेटुआ परसरामपुर में 58.54 प्रतिशत हुआ। अधिकारी संतुष्ट दिखे और उपचुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। इस उपचुनावी मतदान मतगणना 24 फरवरी 2018 को ब्लॉक मुख्यालयों पर कराई जाएगी।
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018
प्रतापगढ़ में हुआ उपचुनाव, मतदान केंद्र पर भारी पुलिस बल रहा मौजूद
Tags
# राजनीति
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
राजनीति
Labels:
राजनीति

