मुंबई में प्रतापगढ़ के युवक की उसके दोस्तों ने ही कर दी हत्या - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

मुंबई में प्रतापगढ़ के युवक की उसके दोस्तों ने ही कर दी हत्या

अपनी तंगहाली दूर करने के लिए मुम्बई गए युवक को उसके दोस्तों ने ही पीटकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने मुंबई पुलिस में FIR दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का भरोसा दिया है।
   प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र के अंर्तगत सराय इंद्रावत गांव के निवासी मो. असलम के पांच बेटे हैं जिनमें चौथे नम्बर पर सलमान जिसकी उम्र 22 वर्ष थी। जनवरी में वह लालगंज के बाबूगंज गांव के दोस्त के साथ मुम्बई गया था। जहां वह सब्जी का व्यवसाय करने की नियति से 45 हजार रुपये भी ले गया था। सलमान के परिजनों ने बताया कि 31 जनवरी की शाम मुम्बई में रबाड़ा धनशौली नामक स्थान में सलमान और उसके दोस्तों में कहासुनी हुई जो बाद में मारपीट में बदल गई। कलयुगी दोस्तों ने उसे उसे बेहोश हो जाने तक पीटा और अधमरी हालत में पास के रेलवे ट्रैक के पास छोड़ कर भाग निकले। उन्ही दोस्तों में से एक दोस्त जो बीच बचाव कर रहा था वह सलमान को वहां से सायन अस्पताल ले गया और भर्ती करा दिया। इलाज के बाउजूद 18 फरवरी को सलमान की मौत हो गई। प्रतापगढ़ में बुधवार के दिन उसकी लाश मुम्बई से गांव पहुंची तो घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। खबर लिखने तक प्रतापगढ़ पुलिस से परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। लेकिन परिजनों का कहना था कि गुरुवार को बेल्हा पुलिस से भी शिकायत करेंगे।