दुकान में घुसकर बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

दुकान में घुसकर बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली

 
प्रतापगढ़ में सपा शासनकाल में जो हाल था वही हाल भाजपा शासनकाल में भी देखने को मिल रहा है। भ्रष्टाचार, लूट, अवैध खनन, ब्लात्कार, छिनैती, पुलिस टैक्स और हत्या जैसे अपराध चरम पर हैं। पुलिस क्या कर रही है यह प्रतापगढ़ की जनता जानती है और नेता क्या कर रहे हैं यह किसी से छिपा नहीं है।
       प्रतापगढ़ प्रशासन की दयनीय स्थिति का फ़ायदा उठाते हुए बदमाशों ने हत्या करने के इरादे से एक व्यापारी जो अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा बाजार निवासी हैं। इनका नाम लालजी ऊमरवैश्य (40) पुत्र सरयू प्रसाद है। इनको ही बदमाशों ने सरेशाम गोली मार दी। इस तरह हुई अंधाधुंध फायरिंग से पूरे बाजार में घबराहट फैल गई।  बेख़ौफ़ बदमाश गोलीमार कर भाग निकले। आनन-फानन में परिजन घायल व्यापारी को लेकर जिला अस्पताल गए जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस को भी जानकारी दी गयी जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने पूरी जानकारी ली घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।



प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा बाजार के लालजी ऊमरवैश्य (40) जो कि किराना व्यापारी हैं। बुधवार रात सवा आठ बजे अपाचे बाइक लेकर दो नकाबपोश बदमाश इनकी दुकान पर पहुंचे। इन बदमाशों ने चेहरा ढका रख था। पहुंचते ही बदमाश व्यापारी के गल्ले में हाथ डाल रुपये निकालने लगे जिसका लालजी ने विरोध किया और जोर जोर से चिल्लाने लगे। इससे घबराये बदमाशों ने लोगों को डराने के लिए अंधाधुंध फायरिंग की जिससे पूरा बाजार सन्न रह गया। बदमाश यहीं नहीं रुके लालजी के सीने में एक गोली और दो गोली बाएं हाथ में मारी। गोली लगने से लाल जी खून से लथपथ हो गए। इस तरह सरेआम सबके सामने बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले।
    घटना के बाद आनन-फानन में परिजन घायल व्यापारी को लेकर जिला अस्पताल गए जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस को भी जानकारी दी गयी जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने पूरी जानकारी ली घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।