अब प्रतापगढ़ में ही होंगे तिरुपति बाला जी के दर्शन - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 24 फ़रवरी 2018

अब प्रतापगढ़ में ही होंगे तिरुपति बाला जी के दर्शन

ghuisarnath dham pratapgarh balaji

प्रतापगढ़| जनपद वासियों के लिए खुशखबरी है। खुशखबरी यह कि अब उन्हें भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले भगवान तिरुपति बाला जी  के दर्शन के लिए आन्ध्र प्रदेश नही जाना पड़ेंगा। क्योंकि भगवान तिरुपति बाला जी महाराज स्वयं प्रतापगढ़ की पावन धरती पर पधार चुके है। अब श्रद्धालू जिले में ही तिरुपति बाला जी के दर्शन के लाभ लें सकते है। 
बता दें कि जिले के प्रसिद्ध व पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में तिरुपति बाला जी की प्रतिमा स्थापित हो चुकी है, जिससे अब श्री तिरुपतिबाला जी महराज के भी दर्शन भक्त घुइसरनाथ धाम में कर सकेंगे।

 

बाबा धाम के ऊपरी छोर पर बने मंदिर में तिरुपति बालाजी की स्थापना प्रदेश के राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी व विधान सभा क्षेत्र रामपुर खास से उनकी विधायक बेटी आराधना मिश्रा उर्फ़ मोना के सौजन्य से हुआ है। बालाजी महराज की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तिरुपति धाम के पुजारी रंगारामानुजम एवं संस्कृत परिषद के आचार्य पंडित पारसनाथ त्रिपाठी के वेदाचार्य परिषद ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा को स्थापित किया। वहीं विद्वत समूह मंगलोच्चारण के साथ भगवान तिरुपति बालाजी का तीन दिनों तक पूजा-अर्चना करेगा। सूबे से राज्य सभा के सदस्य व पूर्व कांग्रेस विधायक प्रमोद तिवारी ने विद्वानों का रोली चंदन से बालाजी का अभिषेक किया। 

इस दौरान बाबा धाम के मुख्य पुजारी महंत मयंक भाल गिरि, प्राचार्य पारसनाथ त्रिपाठी, आचार्य आदित्य दुबे, विपिन तिवारी, आचार्य देवानंद मिश्र, पं० रामफेर पांडेय, रामबोध शुक्ल, सुधाकर पांडेय, भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, विशालमूर्ति मिश्र, राम मिलन तिवारी, आचार्य वीरेंद्रमणि शुक्ल, अशोक मिश्र, दिनेश मिश्र, रवींद्र तिवारी, श्यामकिशोर शुक्ल, कपिल द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, अशोक सिंह सही क्षेत्र के हजारो श्रद्धालू उपथित रहे।