![]() |
प्रतापगढ़| शनिवार को जिले के आसपुर देवसरा पुलिस ने होली के पूर्व काफी भरी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया। बाकी के तेरह बदमाश एक ट्रक, दो मोटरसाइकिल और दो पिकअप छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने इन सभी वाहनों को अपने कब्जे में लेते हुए उनके मलिको का पता लगाने में जुट गयी है।
आसपुर देवसरा थाना अंतर्गत आने वाले किलाई गांव में तस्करी के लिए अवैध शराब की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिक्षक शगुन गौतम की अगुवाई में पुलिस दल ने उक्त गाँव में दबिश दी। इस बीच एक ट्रक पर लगभग 17 लाख रुपये की कीमत का अवैध देशी शराब, दो पिकअप, दो मोटरसाइकिल को हिरासत में लेने के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। वही दबिश में बाकी के 13 बदमाश मौके से भाग निकले। बॉम्बे व्हिस्की नामक ब्रांड की देशी शराब पकड़ा गया है, जिसे मध्य प्रदेश में बनाई गई, ऐसी जानकारी सामने आ रही है। वही पकड़े गए दस चक्का ट्रक पर राजस्थान का नम्बर अंकित है। अरेस्ट हुए बदमाश ने अपना नाम महेश मिश्र बताया है, जो कोइरीपुर थाना अंतर्गत चांदा जनपद सुल्तानपुर का निवासी है। पुलिस उससे पूछताछ कर और भी जानकारी इकठ्ठा कर रही है।
![]() |
बता दें कि शराब तस्करी का यह अवैध कारोबार किलाई गांव के पंचायत भवन से संचालित होता था। पुलिस ने पंचायत भवन पर रेड करने के बाद देशी शराब की 550 पेटी बरामद किया है।
प्रतापगढ़ जनपद कई वर्षो से अवैध शराब का गढ़ बन गया है। अवैध शराब तस्करों की नकेल कसने में प्रतापगढ़ पुलिस हर तरह से फेल साबित हो रही है। प्रशासन व नेताओं की जुगलबंदी ही कही जायगी कि प्रतापगढ़ में नशे का कारोबार धड़ल्ले से फल फूल रहा है। जनपद में अन्य जिलो व प्रान्तों में अवैध शराब की आपूर्ति धड़ल्ले से आने की बराबर खबरे मिलती रही है। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्यप्रदेश व अन्य कई प्रान्तों से सालो से तस्करी चल रही है।
शराब माफियाओं इस बढ़े मनोबल और इस अवैध कारोबार पर लगाम न लगने के पीछे प्रशसन की ढीली व लापरवाह कार्यशैली है। रेड में पकड़ें गए बाल मजदूरों को ही पकड़ कर हवालात भेज दिया जाता रहा है, जबकि मुख्य आरोपियो के विरुद्ध केवल मुकदमा दर्ज कर बिना कार्रवाई के पुलिस ठंडी हो जाती है।
मामले में पुलिस का बयान
एएसपी पूर्वी आर० के० सिंह ने पूरे मामले में बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 18 लाख की है, ऐसा अनुमान लगाया गया है। शराब तस्करों की खो की जा रही है।

