रेस्टोरेंट में हुए हमले में कोमा में गए प्रतापगढ़ के छात्र की अस्पताल में हुयी मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 11 फ़रवरी 2018

रेस्टोरेंट में हुए हमले में कोमा में गए प्रतापगढ़ के छात्र की अस्पताल में हुयी मौत

pratapgarh boy in coma and died

प्रतापगढ़| शुक्रवार की रात कटरा स्थित एक रेस्टोरेंट में एक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र की लग्जरी गाड़ी से आये कुछ युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। छात्र डंडे और ईंट-पत्थर से इतनी बेरहमी से पिटाई किया गया कि लहुलुहान हुआ छात्र कोमा में चला गया। आननफानन में छात्र को प्रतापगढ़ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उसको एडमिट कराया गया जहां इतवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मृत्यू हो गई। मृतक छात्र की पिटाई करने वाले बदमाश आरोपित युवको की तस्वीरें और पूरा वारदात सीसीटीवी में कैद हैं, पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी है।

अपने दोस्त को पिटता  देख बाकी दोस्त भाग खड़े हुए-
प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां के रहने वाले दिलीप कुमार सरोज ओम गायत्री नगर में किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी करता था। शुक्रवार की रात लगभग साढ़े 9 बजे वह अपने अन्य 3 मित्रो को लेकर कटरा के कालका रेस्टोरेंट में रात का भोजन करने के लिए गया था। रेस्टोरेंट में पहुंचे लग्जरी कार से आये कुछ युवकों से छात्र की झड़प हो गयी। और इसके बाद रेस्टोरेंट के भीतर ही मारपीट शुरू हो गयी। रेस्टोरेंट में पड़ी कुर्सियों से एक दूजे पर हमला करने लगे। कार से आये लड़कों ने दिलीप को दबोच कर उसकी जमकर धुनाई चालू कर दी। अपने दोस्त को पिटता देख उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गये।

सीसीटीवी में कैद है पूरी वारदात 

CCTV कैमरे में कैप्चर हुयी फुटेज के अनुसार, आरोपित युवक दिलीप को घसीटकर रेस्टारेंट से बाहर लाया और वहां भी जमकर पीटा। इसके बाद दिलीप वहीं पर बेहोश हो गया। इसके बाद भी युवक उसपर लाठी डंडे और ईंट बरसाते रहे। हमले के दौरान रेस्टोरेंट संचालक अमित उपाध्याय घायल दिलीप को बचाने में जुटा तो था मगर तब भी आरोपित उसके पेट और पैर पर डाँडो से वार करते रहे। बदमाशों के भाग जाने के बाद रेस्टोरेंट संचालक अमित ने मोटरसाइकिल से दिलीप को हॉस्पिटल पहुंचाया। रविवार की सुबह सिविल लाइंस स्थिति एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दरम्यान दिलीप की दुखद मौत हो गई। मृतक दिलीप के बड़े भाई महेश सरोज जो वर्तमान में सांख्यिकी विभाग में सेवारत हैं, ने कहा कि रेस्टारेंट में किस वजह से विवाद हुआ, उन्हें भी अभी तक नही मालूम चला है। पुलिस ने अज्ञात लोगो के विरुद्ध मुकदमा दायर कर आरोपितों की खोज में लगी है।