बिन ताला टूटे हुयी चोरी, आधा दर्जन लैपटाप सहित नगदी उठा ले गए चोर - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

बिन ताला टूटे हुयी चोरी, आधा दर्जन लैपटाप सहित नगदी उठा ले गए चोर


पट्टी | चोरी का एक और मामला जनपद प्रतापगढ़ के पट्टी से आया है, जहाँ बिना ताला टूटे एक कंप्यूटर सेंटर से 6 लैपटाप और हजारों रुपये कैश के साथ-साथ अन्य जरुरी सामान चोरी हो गए। मामले में पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी है।

पट्टी कोतवाली के नारंगपुर गाँव के रहने वाले करमचंद्र यादव ने बताया कि वह घर से कुछ ही दूरी पर बाजार में एक किराये का कमरा लेकर कंप्यूटर सेंटर चलाता है। इतवार की सुबह जब वह कंप्यूटर सेंटर पर पहुंचा तो पाया कि आधा दर्जन लैपटॉप व नगदी हजारो रूपये समेत अन्य कई सामान लापता है। हालाकि दुकान की शटर का न तो ताला टूटा था और न ही कहीं कोई सेंध फोड़ा गया था। चोरी की खबर फैलते ही थोड़ी ही देर में वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं ग्रामीण इसे डुप्लीकेट (नकली) चाबी से चोरी को अंजाम देने का अनुमान लगा रहे थे।
मामले में पुलिस का बयान 
मामले में जब कोतवाल राजेश कुमार से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना की जानकारी उनके संज्ञान में फ़िलहाल नहीं है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।