छत के रास्ते घर में घुस कर लाखों की चोरी - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 18 मार्च 2018

छत के रास्ते घर में घुस कर लाखों की चोरी



जहाँ उत्तर प्रदेश अपराध चोरी लूट के मुक्त वातावरण की बात करती है लेकिन आये दिन घटना रोकने का नाम नहीं ले रही ऐसी ही एक घटना सांगीपुर थाना क्षेत्र के भूसुरपुर देऊम पश्चिम में बीती रात अशोक तिवारी उर्फ ललन के घर में घुसकर चोरों ने लाखों कीमती जेवरात व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार चोर छत के रास्ते आंगन में पहुंच  कर जिन कमरों में घर के परिजन सो रहे थे उसे बाहर से बंद कर दिया और गृहस्थी के कमरे में घुसकर बाक्स आदि खेत में ले जाकर बेशकीमती जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह परिजन उठे तो जानकारी हुई और कुछ दूर खेत में बाक्स आदि मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।