तहसीलदार को जिलाधिकारी ने लगायी फटकार तथा वसूली में सुधार लाने के दिये निर्देश - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 9 मार्च 2018

तहसीलदार को जिलाधिकारी ने लगायी फटकार तथा वसूली में सुधार लाने के दिये निर्देश



  • तहसील स्तर की वसूली में लापरवाही पर सहायक आयुक्त वाणिज्यकर एवं तहसीलदार को जिलाधिकारी ने लगायी फटकार तथा वसूली में सुधार लाने के दिये निर्देश


जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में आज कैम्प कार्यालय के सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व प्रशासन, चकबन्दी तथा अभियोजन के कार्यो से सम्बन्धित बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने तहसीलवार वाणिज्यकर वसूली की प्रगति की समीक्षा में बकायेदारो से वसूली की प्रगति सन्तोषजनक न होने पर समस्त तहसीलों के तहसीलदार एवं सहायक आयुक्त वाणिज्यकर को कड़ी फटकार लगायी और निर्देशित करते हुये कहा कि उपजिलाधिकारी, सहायक आयुक्त वाणिज्यकर एवं समस्त तहसीलों के तहसीलदार आपस में समन्वय स्थापित कर वसूली की प्रगति में सुधार लाये और वसूली की प्रगति धीमी होने पर इसके सम्बन्ध में दो दिन के अन्दर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक तहसीलो में 10 बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर आपस में समन्वय स्थापित कर वसूली की प्रगति में सुधार लाये।ं जिलाधिकारी ने बैठक में स्टाम्प, पंजीयन, परिवहन, आबकारी तथा विद्युत आदि विभागो के वसूली के प्रगति की भी समीक्षा की तथा सम्बन्धित विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सोमदत्त मौर्य, मुख्य राजस्व अधिकारी शिवपूजन, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।