गोपालपुर प्रधानी में प्रधान व विपक्षियों के बीच नूराकुश्ती, प्रधान ने लगाये गम्भीर आरोप - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 8 मार्च 2018

गोपालपुर प्रधानी में प्रधान व विपक्षियों के बीच नूराकुश्ती, प्रधान ने लगाये गम्भीर आरोप

 24 वर्षीय युवक रोहित जिसने प्रधान के भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मुहिम छेड़ रखी है।


ग्रामसभा गोपालपुर मे प्रधान के खिलाफ अविश्वास लाने की मुहीम अपने अंतिम चरण पर है। विजय पाल व रोहित तिवारी एवं अधिकतर ग्रामीण सभी जो इस मुहीम से जुड़े हुए हैं अपनी कमर कस ली है।
    सूत्रों के मुताबिक विजय पाल के सहयोगी रोहित तिवारी 2 दिन के लिये दिल्ली दौरे पर हैं और इसे अविश्वास की मुहीम से भी जोड़कर देखा जा रहा है ।
वहीं दूसरी तरफ  विजय पाल गाँव मे रहकर सदस्यों को लुभाने मे लगे हैं और विजय पाल का कहना है कि दिल्ली से लौटते ही रोहित तिवारी के साथ वह सभी सदस्यों के साथ मीटिंग करेंगे  ।

   वहीं प्रधान पक्ष ने तगड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि रोहित तिवारी को राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और रामपुरखास विधायक आराधना मिश्रा ( मोना मिश्रा ) का वरदहस्थ प्राप्त है और वो सदस्यों से मिलकर उन्हे  रूपयों पैसों व पद का लालच दे रहे हैं और डरा धमकाकर  फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करावा रहे हैं । जबकि रोहित तिवारी का दावा  है कि 10 मे से 7 सदस्य उनके साथ हैं और शेष बचे सदस्य भी जल्द उनके साथ आ जायेंगे ।
   अब देखना यह है कि वर्तमान प्रधान इस परिस्थिति से अपने आप को उबार पाते हैं या गोपालपुर ग्रामसभा की स्थिति राजनीतिक तौर पर और गम्भीरावस्था में चली जाती है। कुछ लोगों का अनुमान है कि यदि स्थिति बिगड़ी तो रोहित तिवारी पर जानलेवा हमला हो सकता है। क्योंकि इस पूरे प्रकरण के पीछे यही 24 वर्ष का युवक है जिसने प्रधान की नाक में दम मचा रखा है।