लालगंज ब्लॉक प्रमुखी उपचुनाव में राजनीति चरम पर है। बीडीसी को अपने पाले में करने के लिए तगड़ी जुगत लगाई जा रही है। इसी बीच यह पता चला है कि हाइकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने आज गुरुवार को प्रतापगढ़ जिले की लालगंज ब्लॉक में हो रहे प्रमुख पद के उपचुनाव में बीडीसी सदस्यता की अनहर्ता के दायरे में आये टाउन एरिया के शीतलमऊ निवासी सूबेदार देवेन्द्र सिंह को 9 मार्च को होने वाले मतदान में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार कर दिया ।
सूबेदार सिंह राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के बहुत ही खास थे लेकिन नगर पंचायत चुनाव में बागी हो गए और रमेश के खेमे में घुस गए।
सूबेदार सिंह के अनुरोध को हाइकोर्ट ने मानने से इनकार करने की खबर से रमेश प्रताप सिंह खेमे में मतदान से ठीक एक दिन पहले मायूसी और गहरी हो गयी । वहीं प्रमोद तिवारी समर्थित सुरेंद्र सिंह खेमे में बीडीसी सदस्यों की लगातार बढ़ रहे समर्थन से भी कांग्रेस का विपक्षी भाजपाई खेमा चिंतित व परेशान दिखने लगा है और कई बीडीसी यह सोच रहे हैं कि डूबती नाव पे सवारी न कर वो नयी नाव की सवारी करें।
एक - एक बीडीसी के लिए यह उपचुनाव मजेदार हो चुका है और कई बीडीसी अठेहा रामपुर खास विधायक और राज्यसभा सांसद के नजदीक रहना ही पसंद कर रहे हैं। फिलहाल सही बात तो ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव के दिन अपने आप बाहर आ जायेगी।
गुरुवार, 8 मार्च 2018
लालगंज ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव में रमेश प्रताप खेमे को लगा जबरदस्त झटका
Tags
# राजनीति
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
राजनीति
Labels:
राजनीति
