प्रतापगढ़ फतनपुर इलाके के हरिपालमऊ गांव निवासी मायाराम के झोपड़े में शुक्रवार देर रात चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। हवा के झोंके से पड़ोसी दयाराम, कमता व गिल्लू का छप्पर भी जलने लगा। पीड़ित परिवार के लोगों ने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को बुलाया। मौके पर पहुंचे लोग हैंडपंप के पानी के सहारे आग बुझाने लगे। आधे घंटे बाद पहुंची दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पर आग बुझने तक सभी मकानों के भीतर रखा हजारों रुपये का सामान जल कर खाक हो गया था। रविवार सुबह ग्राम प्रधान व राजस्व टीम ने पीड़ित परिवार के लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद सभी को जल्द ही आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।