जिलाधिकारी शम्भु कुमार द्वारा आज जिला पुरूष एवं महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किये। जिला पुरूष अस्पताल के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने रोगी पंजिका, ओ0पी0डी0, हृदय रोग, नेत्र रोग, एन0आर0सी0 वार्ड, दन्त वार्ड, होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक ओ0पी0डी0 का निरीक्षण किये। पुरूष अस्पताल में 300 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है जानकारी लेने पर बताया गया कि सोमवार के दिन अधिक संख्या में मरीज आते है लगभग 1300 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो जाता है। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण में 27 डाक्टर की ड्यिटी दिखायी गयी थी जिसमें 03 डाक्टर छुट्टी लेकर बाहर गये हुये थे। जिलाधिकारी ने सी0एम0एस0 को निर्देश देते हुये कहा कि गर्मी के दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है पर्याप्त मात्रा में डाक्टरों के उपस्थित रहने पर किसी तरह की समस्या का सामना नही करना पड़ेगा और मरीजों का ईलाज समय से हो सकेगा। जिलाधिकारी ने अस्पताल के बाहर खुले पैथालाजी के सम्बन्ध में कहा कि इनके मान्यता के सम्बन्ध जांच करायी जायेगी जो पैथालाजी अवैध पाये जायेगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने गर्मियों के दिनों को देखते हुये पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से रखने के लिये सी0एम0एस0 को निर्देशित किये। उन्होने कहा कि जो भी जांच करायी जाये वह अस्पताल में ही करायी जाये साथ ही बाहर की दवायें न लिखी जाये। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही पर सम्बन्धित डाक्टर के विरूद्ध शासन के आदेशानुसार कार्यवाही की जायेगी।
जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण में प्रभारी सी0एम0एस0 एस0के0 त्रिपाठी के साथ ओ0पी0डी0, महिला वार्ड, हौसला कम्प्रीहेन्सिव ट्रेनिंग सेन्टर का भी निरीक्षण किये। जिलाधिकारी ने सी0एम0एस0 को निर्देशित करते हुये कहा कि गर्मियों को देखते हुये डाक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये जिससे कि गर्मियों के दिनों में मीरजों को ईलाज में किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि जो भी जांच करायी जाये वह अस्पताल में ही करायी जाये साथ ही बाहर की दवायें न लिखी जाये। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी सदर सत्य प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे।

