आसपुर देवसरा विकास खण्ड में निकली स्कूल चलो अभियान रैली, काबीना मंत्री व बीएसए ने दिखाई हरी झंडी - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 19 अप्रैल 2018

आसपुर देवसरा विकास खण्ड में निकली स्कूल चलो अभियान रैली, काबीना मंत्री व बीएसए ने दिखाई हरी झंडी




प्रतापगढ़।  प्रदेश सरकार 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को घर मे नही बल्कि उन्हें स्कूलों में देखना चाहती है यह तभी सम्भव है जब प्रत्येक माँ-बाप अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजे। बच्चों में शैक्षिक माहौल बनाने में उनके अभिभावकों को आगे आना होगा।उक्त उद्द्गार प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह गुरुवार को आसपुर देवसरा की ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली के पश्चात आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये।      
             मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष एक करोड़ चौवन लाख बच्चों का ऐडमिशन कर उन्हें यूनिफार्म, जूते व मोजे, किताबे, निःशुल्क बैग व ठंड को देखते हुए स्वेटर आदि का वितरण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजने की जिम्मेदार हम-सब की है इसके लिए संकल्प के साथ जुटने की आवश्यकता है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सरकार ने यह देखा कि हमारा मजदूर , किसान व निर्बल वर्ग के असहाय व्यक्ति रुपयों के अभाव में अपने बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा की सुविधा नही दे पा रहे जिसके चलते प्रदेश के सभी जनपदों से प्रत्येक विकास खंडो के सात-सात परिषदीय प्राथमिक स्कूलों को पहले चरण में अंग्रेजी शिक्षा के लिए चयनित किया गया अब उन विद्यालयों के बच्चे भी अंग्रेजी में ज्ञानार्जन प्राप्त कर रहे है।आने वाले दिनों में और विद्यालयो को अंग्रेजी माध्यम से जोड़ दिया जाएगा। मंत्री मोती सिंह ने ग्रामप्रधानों, बीडीसी सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों से कहा कि वे जिधर से भी गुजरे यह देखे की कोई भी बच्चा  घूमता न मिले तभी स्कूल चलो अभियान की सफलता होगी। मंत्री जी ने ग्रामप्रधानों से कहा कि चौदहवें वित्त आयोग की धनराशि से पहला काम विद्यालयो को सौंदर्य बनाये तभी सरकार का मिशन पूरा होगा।
          जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ0 ओ0पी0 मिश्र ने परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से चयनित किये  जाने के लिए  को प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार की नीतियों की तारीफ की। डॉ0 मिश्र ने कहा कि अब ऐसे अभिभावको में उत्साह दिख रहा है जो आर्थिक संसाधनों के चलते अपने बच्चों को कान्वेंट स्कूलों में प्रवेश नही करा पाते थे अब उनके बच्चे भी अंग्रेजी में पढ़ना, लिखना व बोलना भी सीखेंगे।
          जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि स्कूल चलो अभियान 02 अप्रैल से समूचे जनपद में गतिशील है। जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक  स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकाल कर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का प्रवेश कर रहे है।बीएसए ने कहा कि उनका यह संकल्प है कि 6 से 14 बर्ष का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो इस लक्ष्य के साथ वे आगे बढ़ रहे है।    
        इससे पूर्व  गुरुवार को  निकली स्कूल चलो अभियान रैली में बैंड बाजे की धुनि के साथ कोई न छूटे इस बार,शिक्षा है सबका अधिकार। हिन्दू-मुस्लिम, सिख-ईसाई, मिल करके सब करे पढ़ाई व आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे जैसे स्लोगन नारों से जिले के आसपुर देवसरा विकास खंड में जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई।  कैबिनेट मंत्री मोती सिंह व बीएसए बीएन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
      विकास खंड के सभी परिषदीय प्राथमिक स्कूल हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
      उपस्थित शिक्षकों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में तमाम प्रकार के सार्थक प्रयास जारी है इसको अमली जामा पहनाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। हमे इस बात का संकल्प लेना होगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो इसके लिए हम सभी को यह प्रयास करना होगा कि बच्चा घर मे न दिखे वह स्कूल जाए यह तभी सम्भव है जब अभिभावक जागरूक हो।
        खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शतप्रतिशत नामांकन का संकल्प ले रखा है जिसके लिए सभी शिक्षकों को तत्परता के साथ जुटना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से जोड़ कर यह स्पष्ट कर दिया है कि अब ऐसे बच्चे भी अंग्रेजी सीखेंगे जिनके पास आर्थिक संसाधनों की कमी है। बीईओ ने मंत्री मोती सिंह, प्राचार्य डायट व बीएसए व पंचायत प्रतिनिधियो का स्वागत किया।
        जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने मंत्री मोती सिंह के हांथो से बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तके व ड्रेस वितरण की शुरुआत भी की।

.