तिलक चढ़ाने आए लोगों से खुद दूल्हे ने की मारपीट - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 28 अप्रैल 2018

तिलक चढ़ाने आए लोगों से खुद दूल्हे ने की मारपीट



आज कल न लोगों में तमीज़ रह गयी है न शर्म। जिस दूल्हे की तिलक चढ़ने को हो और वह उन तिलक चढ़ाने आये जो कि कल उसके अपने ससुराल वाले बन जाएंगे उनको सिर्फ दहेज में पैसे कम मिलने पर विवाद कर लेता है। दूल्हा खुद अपने परिजनों के साथ मिल उन तिलक चढ़ाने आये लोगों को जमकर पीट दिया देता है। यह कतई उचित नहीं है और हमें स्वयं का आकलन करना चाहिए कि इस कलयुग में हम किस दिशा में जा रहे हैं। 
      कोतवाली क्षेत्र के पलरा बरई गांव के कुलदीप पाल का गुरुवार  को तिलक था। इस तिलक कार्यक्रम में  इलाहाबाद जिले के नवाबगंज मुनौव्वर से मिठाईलाल पाल अपनी बेटी के दूल्हे के तिलक चढ़ाने आए थे।
    कार्यक्रम शुरू हुआ तो तिलक में मिठाईलाल ने एक मोटरसाइकिल, 1 सोने की चेन सहित 2100 रुपये नगद चढ़ाए।  दूल्हे को यह रास नहीं आया वह अचानक मिठाईलाल से विवाद करने लगा। दूल्हे का कहना था कि जो बात पक्की की गई थी वह क्यों नहीं पूरी की गई। क्यों ऐसे धोखा दिया गया। विवाद की वजह से लड़की पक्ष व लड़का पक्ष आपस में कहासुनी करने लगे। यह बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि दूल्हा मिठाईलाल से भिड़ गया। फिर क्या था दोनेां तरफ से मारपीट होने लगी।
     किसी ने इसकी सूचना को दी फिर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया।  क्यों कि मामला गर्म था तो शुक्रवार सुबह कोतवाली में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी। लेकिन अंत मे दोनों पक्षों ने पुलिस की कार्यवाही व पुलिसिया दोहन के कारण आपस में समझौता कर लिया।