आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित 04 जिला स्तरीय अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है जिसमें अधिशासी अभियन्ता विद्युत एस0पी0 सिंह, प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत रानीगंज अवधेश यादव एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वाई0पी0 शुक्ला है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सण्डौरा ग्राम के निवासियों ने लेखपाल सोहन लाल के विरूद्ध तालाब में मिट्टी डालने की शिकायत की जिसे संज्ञान में लेते हुये जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देशित किया जांच करके अवैध कब्जा करने वाले और लेखपाल के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायें। शिकायतकर्ता दिनेश कुमार ग्राम सिलौंधी ने तालाब संख्या-362 पर राम किशुन आदि द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत का प्रार्थना पत्र दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी हुई शिकायती प्रार्थना पत्रो को गम्भीरता से लेते हुये विभागीय अधिकारियों को इस दिशा निर्देश के साथ हस्तगत की गयी कि शिकायतों का निस्तारण यथाशीघ्र किया जाये इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी।
आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने कहा कि जो शिकायते की जाती है उनका निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण नही किया जाता है शिकायतकर्ता से वार्ता करने पर असन्तोष जाहिर किया जाता है जिसकी वजह से प्रतापगढ़ जनपद असन्तुष्ट की श्रेणी में आ गया है, जो अधिकारी शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण नही करते उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी और जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतकर्ता से शिकायत निस्तारण के पूर्व उसके मोबाईल नम्बर पर फोन करके जानकारी ले लें और वह सन्तुष्ट है कि नही इसकी जानकारी कर लें, सन्तुष्ट न होने पर स्वयं मौके पर जांच करके शिकायत का निस्तारण के उपरान्त ही अपनी आख्या प्रस्तुत करें। सम्पूर्ण समाधान में जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों में मुख्य भूमिका लेखपाल और भू-राजस्व निरीक्षक की होती है जो भी शिकायत राजस्व विभाग से सम्बन्धित आती है उसमें राजस्व विभाग और पुलिस विभाग आपस समन्वय स्थापित कर टीम बनाकर शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें।
आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव, उपजिलाधिकारी रानीगंज अभय कुमार पाण्डेय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

