ग्राम स्वराज अभियान जनपद प्रतापगढ़ नोडल अधिकारी अशोक कुमार पाटेश्वरी का आगमन 02 मई को - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 1 मई 2018

ग्राम स्वराज अभियान जनपद प्रतापगढ़ नोडल अधिकारी अशोक कुमार पाटेश्वरी का आगमन 02 मई को



ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद प्रतापगढ़ हेतु नामित नोडल अधिकारी अशोक कुमार पाटेश्वरी, आई0ए0एस0 निदेशक मिनिस्ट्री ऑफ इन्वायरमेन्ट फारेस्ट एण्ड क्लाइमेट चेन्ज नई दिल्ली एवं उनके साथ संजय कुमार सिंह अनुसचिव जनपद प्रतापगढ़ में दिनांक 02 मई को आयेगें। नोडल अधिकारी पूर्वान्ह 10 बजे विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका के सण्ड़वा चन्द्रिका ग्राम में किसान कल्याण मेले मे प्रतिभाग करेगें एवं अपरान्ह 5 बजे विकास खण्ड सांगीपुर के भवरी ग्राम में ग्राम स्वराज अभियान से सम्बन्धित योजनाओं पर चर्चा और प्रगति के बारे में समीक्षा करेगें। दिनांक 03 मई को नोडल अधिकारी पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका के कल्यानपुर गांव में, अपरान्ह 12.30 बजे से अपरान्ह 2 बजे विकास खण्ड रामपुर संग्रामगढ़ के पूरेअनिरूद्ध ग्राम में, अपरान्ह 3 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक विकास खण्ड कालाकांकर के कोराली ग्राम में ग्राम स्वराज अभियान से सम्बन्धित योजनाओं पर चर्चा और प्रगति के बारे में समीक्षा करेगें।
दिनांक 04 मई को नोडल अधिकारी विकास खण्ड बिहार अन्तर्गत पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सरायनाहर ग्राम में, दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक फूलपुरमौरी गांव में, अपरान्ह 2.30 बजे से अपरान्ह 4.30 बजे तक भीखापुर कानीडीह एवं अपरान्ह 4.30 बजे से अपरान्ह 6.30 बजे तक जैसावा गांव में एवं उसके पश्चात् विकास खण्ड बाबागंज के पूरेकिशुनी ग्राम में ग्राम स्वराज अभियान से सम्बन्धित योजनाओं पर चर्चा करेगे।