जगन्नाथपुर और रामपुररैला के लेखपाल को दी गयी प्रतिकूल प्रविष्टि
जिलाधिकारी शम्भु कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह तहसील लालगंज स्थित थाना लालगंज में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनता की शिकायतें सुनी। जिलाधिकारी के आगमन पर दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आये हुये शिकायत कर्ताओं ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये। आज के थाना समाधान दिवस में कुल 16 फरियादीं अपनी शिकायतें लेकर जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुये जिसमेंं से मुख्य रूप से शिकायतकर्ता सुखई निवासी देवीगढ़ ने छेदीलाल आदि के खिलाफ भूमिधरी जमीन पर कब्जा करने की, शिवकुमार निवासी माधवपुर ने जमीन पर कब्जा करने की एवं राजकुमार निवासी छेमरसरैया ने संजय आदि के खिलाफ भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिसे संज्ञान में लेते हुये जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी एवं क्षेत्रीय लेखपाल को इस निर्देश के साथ हस्तगत कर दी गयी कि सम्बन्धित क्षेत्र के अधिकारी एवं लेखपाल पुलिस बल के साथ स्थिति का आकलन करते हुये सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण कराये। थाना समाधान दिवस में लेखपाल जगन्नाथपुर राहुलदेव बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर और लेखपाल रामपुररैला सौरभ चौरसिया द्वारा शिकायत रजिस्टर नही दिखाने पर दोनो लेखपालों को जिलाधिकारी ने प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये।

