प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक -23.05.2018 ( थाना हथिगवां )
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में, जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरन्तर दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद के थाना हथिगवां के उ0नि0 राजेश कुमार राय मय हमराह के थानाक्षेत्र के किलहानापुर रोड पर वाहन चेकिंग/वारण्टी/वांछित अपराधी/संदिग्ध व्यक्ति की तलाश/गश्त कर ही रहे थे कि वाहन चेकिगं के दौरान कैमा कलवरिया रोड होते हुए किलहानापुर चौराहे के तरफ एक पिकप आता दिखाई दिया जिसे चेकिग हेतु रोका गया तो हड़बड़ाकर भागना चाहा तो मौजूद उक्त पुलिस टीम द्वारा अचानक घेरकर पकड़ लिया गया। पिकप को चेक किया गया तो उसमें 03 अदद मोटसाईकिल लदीं पायी गयीं व पकड़े गये व्यक्ति के पास से 01 अदद तमंचा व 02 अदद कारतूस प्राप्त हुआ । जिसके सम्बन्ध में कागजात दिखाने को कहा गया तो अभियुक्त उपरोक्त नही दिखा सका ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
03. बीरेन्द्र सिंह पुत्र शिवपाल सिंह नि0 समसपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ ।
बरामदगी।
04. 01 अदद टाटा पिकप चोरी की ।
05. 08 अदद मोटरसाईकिल चोरी।
06. 01 अदद तमंचा 315 बोर।
07. 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
08. चोरी के 2000 रु0 नगद।
09. चोरी की हुई नोट 2000 रु0 की।
उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में जांच की गयी तो वह थाना हथिगवां का हिस्ट्रीशीटर पाया गया। उक्त अभियुक्त से पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब मेरे पास से जो 2000/-रु0 को जो नोट है उसे मैने अपने साथी लईक कसाई पुत्र खलील अहमद नि0 लालगोपालगंज थाना नवाबगंज जनपद इलाहाबाद के साथ मिलकर अभय प्रताप सिंह पुत्र राजकुमार सिंह नि0 ग्राम समसपुर थाना हथिगवां के घर के पूजा स्थल से चुराया था जिसे शुभ समझकर अपने पास रखा था इसके अतिरिक्त मैंने वहां से कुछ जेवरात व रुपये चुराये थे जो हमलोगों से खर्च हो गये। दिनांक 08/09.02.2018 की रात्रि को हमने ग्राम सम्मोगर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ से 85 हजार रु0 व जेवर चुराये थे। हम दोनों मिलकर पशु तस्करी का भी कार्य करते हैं, मै आवारा गाय, बैल, बछिया को पीकप से लादकर लईक कसाई के पास पहुॅंचा देता हूॅ जिसका लईक मुझे पैसा देता है। बरामद टाटा पीकप की जांच की गयी तो वह भी चोरी की पायी गयी। बरामद मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में जांच/पूछताछ की गयी तो सभी मोटर साइकिलें चोरी की पायी गयी। उक्त अभियुक्त ने बताया कि मैं इन मोटर साइकिलों का नम्बर प्लेट बदलकर व चेचिस नम्बर व इंजन नम्बर मिटाकर कर कुछ कम दामों में बेच देता हूॅं जिससे मेरे परिवार का खर्च चलता है। आज भी मैं इन वाहनों को कहीं बेचने के फिराक में जा रहा था कि पकड़ लिया गया।
इस सम्बन्ध में थाना हथिगवां में उक्त अभियुक्त के विरुद्व मु0अ0सं0- 54/18 धारा 41, 411, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व मु0अ0सं0 - 55/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीमः- उ0नि0 राजेश कुमार राय मय हमराह थाना हथिगवां।
कृ.प.प.
गिरफ्तार अभियुक्त बीरेन्द्र सिंह का आपराधिक इतिहासः-
क्र0सं0 मु0अ0सं0/धारा थाना
01 मु0अ0सं0- 223/12 धारा 379, 411 भादवि थाना हथिगवां
02 मु0अ0सं0- 290/11 धारा 41/109 सीआरपीसी थाना हथिगवां
03 मु0अ0सं0- 51/09 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हथिगवां
04 मु0अ0सं0- 52/09 धारा 4/5 एक्सप्लोसिव एक्ट थाना हथिगवां
05 मु0अ0सं0- 53/09 धारा 110 सीआरपीसी थाना हथिगवां
06 मु0अ0सं0- 57/10 धारा 110 सीआरपीसी थाना हथिगवां
07 मु0अ0सं0- 60/08 धारा 436 भादवि थाना हथिगवां
08 मु0अ0सं0- 70/13 धारा 458, 380 भादवि थाना हथिगवां
09 मु0अ0सं0- 148/13 धारा 394, 411 भादवि थाना हथिगवां
10 मु0अ0सं0- 08/14 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हथिगवां
11 मु0अ0सं0- 161/14 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना हथिगवां
12 मु0अ0सं0- 160/14 धारा 363, 366 भादवि व धारा 8 पोक्सो एक्ट थाना हथिगवां
13 मु0अ0सं0- 09/18 धारा 379 भादवि थाना हथिगवां
14 मु0अ0सं0- 43/18 धारा 380 भादवि थाना हथिगवां
15 मु0अ0सं0- 49/18 धारा 3/5/8 गोवध नि0अधि0 व धारा 11 पशू क्रूरता अधि0 थाना हथिगवां
16 मु0अ0सं0- 87/18 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशू क्रूरता अधि0 व धारा 429 भादवि थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी
नोटः-पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम को 5000/-रु0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।
