प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में, जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरन्तर दिये गये निर्देश के क्रम में 24 मई को जनपद के थाना महेशगंज के थानाध्यक्ष दीनदयाल यादव मय हमराह के थानाक्षेत्र के शुक्लन के पुरवा तिराहे पर वाहन चेकिंग/वारण्टी/वांछित अपराधी/संदिग्ध व्यक्ति की तलाश/गश्त कर ही रहे थे कि समय लगभग रात्रि 20ः00 बजे मुखबीर खास ने आकर सूचना दिया कि साहब पी0एम0सी0 चौराहा राजापुर पर कुछ लोग 02 बोलेरो गाड़ीयों का रुख बाघराय की तरफ किये हुए खड़े हैं। सम्भवतः गाड़ी चोरी की है जिसे वे बेचने की बात कर रहे हैं, यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते हैं।
मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास करके मुखबीर के बताये गये स्थान की ओर चले तो वैसे ही स्वाट टीम के प्रभारी उ0नि0 सुनील कुमार यादव मय हमराह मिले, जिनसे इस सम्बन्ध में वार्ता कर, मुखबीर व स्वाट टीम को साथ लेकर चले, पी0एम0सी0 चौराहा राजापुर से पहले ही रुककर मुखबीर ने ईशारा कर बताया कि साहब वही दोनों बोलेरो गाड़ी व संदिग्ध व्यक्ति हैं। इसके पश्चात उक्त पुलिस टीम ने दोनों बोलेरो गाड़ी व संदिग्ध व्यक्तियों को घेरकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए वाहनों व 02 व्यक्तियों को पकड़ लिया तथा एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
पुलिस ने त्रियुगी नरायण पाण्डेय पुत्र गया प्रसाद पाण्डेय नि0 खटवारा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ और विनोद जयसवाल पुत्र शंकर लाल जयसवाल नि0 हुलासगंज थाना खोलागढ़ जनपद इलाहाबाद को धर दबोचा। वहीँ मो0 शाहिल पुत्र मन्सूर नि0 लालगंज थाना नवाबगंज जनपद इलाहाबाद भागने में सफल हो गया।
इन दोनों के पास से एक अदद बोलेरो गाड़ी रंग सफेद जिस पर गलत नं0- यूपी 72 एन 8668 अंकित है। दूसरी एक अदद बोलरो गाड़ी रंग सिलवर जिस पर गलत नं0- यूपी 72 क्यू 5805 अंकित है। तीसरी एक अदद सेन्ट्रो कार लाल रंग की जिस पर गलत नं0- यूपी 70 एजेड 6937 अंकित है बरामद हुई है।
उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों ने बताया कि हमलोग मौके से भागे अपने साथी मो0 शाहिल के साथ मिलकर जनपद प्रतापगढ़ के अलावा सीमावर्ती जनपद इलाहाबाद, फतेहपुर, कौशाम्बी आदि जनपदों में चार पहिया वाहन चोरी करते हैं। जिनका नम्बर प्लेट बदल देतें हैं जिससे की पकड़े न जा सके। गाड़ी चोरी करने के बाद इनको बेचने का कार्य हम तीनों के ही द्वारा किया जाता है। मौके से 02 दो बोलेरो गाड़ी के अतिरिक्त अभियुक्तों ने बताया कि हमारे पास एक और सेन्ट्रो कार है जिसे हम बरामद करा सकते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर अभियुक्त त्रियुगी नरायण के घर से एक लाल रंग की सेन्ट्रो कार बरामद की गयी। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि यह काम हमलोग अपने आर्थिक एव भौतिक लाभ हेतु करते हैं। आज हमलोग वाहनों को बेचने के लिए आये पर आप लोगों द्वारा पकड़ लिए गये। इस सम्बन्ध में थाना महेशगंज में उक्त अभियुक्तों के विरुद्व मु0अ0सं0- 93/18 धारा 41, 411, 413, 414, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष महेशगंज दीनदयाल सिंह मय हमराह व उ0नि0 सुनील कुमार यादव मय हमराह स्वाट टीम ने यह कौशल दिखाया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम को 5000/-रु0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है


