रोजगार मेले का आयोजन 21 जून को - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 26 मई 2018

रोजगार मेले का आयोजन 21 जून को



जिला सेवायोजन अधिकारी विजय बहादुर सिंह सेंगर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ़ में दिनांक 21.06.2018 को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों के द्वारा विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो सेवायोजन वेब पोर्टल ेsewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत है दिनांक 19.06.2018 तक आनलाइन आवेदन कर सकते है। रोजगार मेले में प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिये अभ्यर्थियां को अनिवार्य रूप से आनलाइन आवेदन करना होगा। आनलाइन आवेदन के लिये सर्वप्रथम अभ्यर्थी को सेवायोजन वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के पश्चात् उन्हें पुनः रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिये आनलाइन आवेदन करना होगा। पूर्व से वेबपौर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी अपना लॉगिन आई0डी0 द्वारा रोजगार मेले में आवेदन कर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ़ में सम्पर्क कर सकते है। इस कार्य हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य भत्ता देय नही होगा।