जिला कारागार प्रतापगढ़ में 10 दिवसीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 26 मई 2018

जिला कारागार प्रतापगढ़ में 10 दिवसीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया





महिला बंदी  डिप्रेशन का शिकार ना होने पाए -- मधु डोगरा  प्रतापगढ़ --जिला कारागार प्रतापगढ़ में 10 दिवसीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मौजूद महिला बंदियों को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मधु डोगरा द्वारा निशुल्क विधिक सहायता , जेल में आत्महत्या रोकथाम , प्ली बार्गेनिंग प्रक्रिया, एवं दैनिक उपयोगी कानूनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिला बंदियों से पूछा कि उनके प्रकरण में पैरवी करने के लिए अधिवक्ता है या नहीं या जो बंदी अधिवक्ता का खर्च वहन नहीं कर कर सकती उन्हे शासन के व्यय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ की ओर से अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा ।दस दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बंदी महिलाओं में से 2 महिला बंदियों को पीएलबी चुना गया ।स्वास्थ्य कैंप में सभी बंदी महिलाओ एवं उनके बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं इलाज किया गया । जांच के दौरान एक महिला बंदी डिप्रेशन की शिकार पाई गई जिस की काउंसलिंग की गई एवं एंटी डिप्रेशन दवा दी गई ।सचिव मधु डोगरा ने जेलर ए के सिंह को कहा कि इस बंदी महिला पर विशेष निगरानी रखी जानी चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को जेल में हेल्थ कैंप लगाया जाएगा, जो कि पुरुषों एवं महिला बंदियों एवं उनके साथ निरुद्ध बच्चों के  लिए आयोजित होगा ।महिला बंदियों के साथ रह रहे उनके बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य जांच पर चर्चा किया गया तथा महिला बंदियों के निरुद्ध बच्चों को खेलने का सामान उपलब्ध कराया गया एवं उनके स्वास्थ्य की जांच की गई व पढ़ाई लिखाई पर बल विशेष दिया गया। 10 दिवसीय शिविर के दौरान प्रतिभा सिंह एडवोकेट, रीता श्रीवास्तव महिला समाख्या, किरण गुप्ता सहायक अध्यापक, सचिव ज्योति फाउंडेशन , एडवोकेट रोहित शाह, निरंजन प्रकाश तिवारी निदेशक जन सेवा ट्रस्ट , राम प्रकाश पांडे निदेशक मानव सेवा ट्रस्ट, वी पी शर्मा उप जेलर , विनोद मिश्रा , डॉ वर्षा ने अपना अमूल्य योगदान दिया।