पी0ओ0एस0 मशीन न प्राप्त करने पर उनका उर्वरक निबन्धन प्राधिकार पत्र निरस्त कर दिया जायेगा
जिला कृषि अधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद के समस्त उर्वरक विक्रेताओं को सूचित किया है कि उ0प्र0 सरकार के निर्देशानुसार उर्वरकों की बिक्री 01 फरवरी 2018 से पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से की जा रही है, जनपद में पंजीकृत उर्वरक विक्रेताओं की संख्या के अनुसार पी0ओ0एस0 मशीन प्राप्त कर विक्रेताओं में वितरण हेतु तीन बार कार्यक्रम निर्धारित किया जा चुका है परन्तु अभी तक समस्त उर्वरक विक्रेताओ द्वारा पी0ओ0एस0 मशीन नही प्राप्त किया गया है।
अतएव उक्त क्रम में अवशेष समस्त उर्वरक विक्रेता जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से व्यक्तिगत सम्पर्क स्थापित कर दिनांक 14 एवं 15 मई 2018 को आयोजित पी0ओ0एस0 मशीन वितरण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर पी0ओ0एस0 मशीन प्राप्त कर लें, जिन उर्वरक विक्रेताओं द्वारा निर्धारित तिथि तक पी0ओ0एस0 मशीन नही प्राप्त की जाती है तो बिना किसी भी सूचना के उनका उर्वरक निबन्धन प्राधिकार पत्र निरस्त कर उर्वरक विक्रय व्यापार से वंचित कर दिया जायेगा जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व उनका होगा। बाद में किसी भी प्रार्थना पत्र पर विचार करना सम्भव नही होगा।
