डीएलएड की छात्रा के साथ अश्लीलता व धमकी, साथ ही बनाया वीडियो - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 7 मई 2018

डीएलएड की छात्रा के साथ अश्लीलता व धमकी, साथ ही बनाया वीडियो


3 दिन पहले सरयू देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांड का एक दूसरा पहलू भी सामने आया है। यह देख ऐसा लगता है कि अब विद्यालय में भी सुरक्षित नहीं हैं छात्र-छात्राएं। उत्तर प्रदेश की सरकार जहां गुंडागर्दी खत्म करने की बात करती है वहीं दूसरी तरफ असलहा वाले गुंडे तैयार हो रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने के बजाय उनका भरपूर साथ देने का प्रयास करती  है।
        मुद्दा यह है कि नीना(बदला हुआ नाम )पुत्री चंद्रसेन(बदला हुआ नाम) निवासी ग्राम पहलेपार पोस्ट रामगंज डेरवा के मूल निवासी है जो श्याम पति चंद्रशेखर मिश्र शिक्षण संस्थान लखनपुर सूर सांगीपुर प्रतापगढ़ में डीएलएड की छात्रा हैं। इनका कहना है कि प्रथम सेमेस्टर का पेपर परीक्षा केंद्र उनके विद्यालय से 80 किलोमीटर दूर सरयू देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय महोखरी उडैया डीह प्रतापगढ़ में बनाया गया है। वह 3 मई 2018 को अपना तीसरा पेपर देने गई थी। उस विद्यालय में सभी छात्र छात्राओं कमरे में बैठे हुए थे तभी एक व्यक्ति उस उस कमरे में पहुंचा जिसके साथ 3 लोग और थे और सभी के पास असलहा था उसमें से एक व्यक्ति ने एजाज खान का नाम लिया और कहा कि यह आचार्य सदाशिव शिक्षण संस्थान की लड़की है और तीनों ने नीना को पकड़ लिया और उक्त युवती के साथ अभद्रता की, जब युवती ने विरोध किया तब अश्लीलता पर उतर आए और उसमें से 1 युवक यह वीडियो बनाने लगा।  उसके बाद उक्त युवक ने कहा कि जैसा हम कह रहे हैं वैसा करो नहीं तो हम यह वीडियो वायरल कर देंगे और तुम्हारी बदनामी करा देंगे और तुम कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाओगी और  फिर युवती हाथ पकड़कर कर जबरदस्ती लिखवाने के बाद उसका अलग से वीडियो भी बना लिया तथा कहा कि इस बारे में किसी को बताओगी तो जान से मार दूंगा।  तुम मुझे नहीं जानती हो मुझे। मैं मंगल सिंह शिक्षण संस्थान विद्यालय प्रतापगढ़ में पढ़ता हूं।
  जब उपस्थित छात्र व छात्रों में इसका विरोध किया तब एजाज खान नाम का यह युवक और अन्य युवकों ने उक्त लड़की के साथ परीक्षा दे रहे शिवम पांडे, हिमांशु पांडे, पूजा सिंह आदि छात्र - छात्राओं की कॉपियां फाड़ दी और  छात्र कुछ कह पाते उससे पहले ही उन्हे मारने लगे 1 छात्रों को तो इतना मार दिया की वह इलाहाबाद में भर्ती है। इनकी गुंडागर्दी को देखते हुए कोई छात्र-छात्रा अब परीक्षा देने नहीं जाना चाहता है।
  इस घटना के बाद नीना जब  एफ.आई. आर .लिखवाने के लिए अपने घर के पास के सांगीपुर थाने पहुंची तो वहां उसे खाली हाथ लौटना पड़ा सांगीपुर एसओ ने नीना का एफ.आई.आर. तक दर्ज नहीं किया और कहा कि जो हुआ उसे भूल जाओ नहीं तो वो लोग और भी कुछ कर सकते हैं। वैसे भी मामला इस थाना क्षेत्र का नहीं है।
   क्या भ्रष्टाचार  के इस चक्रव्यूह में एक युवती के साथ न्याय की उम्मीद  नहीं कि जा सकती है। जनाब आप यह बताइए क्या इससे बड़ा भी और कुछ हो सकता है की जिस युवती के साथ अभद्रता की गई है वह दर दर इस बात के लिये ठोकरें खाये कि प्रदेश में पुलिस नहीं सुनती है।
   वहीं नीना का कहना है कि स पुलिस एजाज खान तथा अन्य युवकों पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें और हमें न्याय दिलायें।