मानधाता रास्ते के विवाद में पड़ोसियों ने एक दूसरे को किया लहूलुहान - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 6 मई 2018

मानधाता रास्ते के विवाद में पड़ोसियों ने एक दूसरे को किया लहूलुहान

 
प्रतापगढ के मानधाता कोतवाली क्षेत्र की देल्हूपुर चौकी अनर्तगत नाभापुर गांव में रास्ते के विवाद में आज सुबह लगभग 6 बजे दो पडोसियों ने आपस में जम कर लाठी भांजी और ईंट-पत्थर चलाई।
  पुलिस को सूचना देने पर  डायल 100 गाड़ी मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को थाने उठा ले गयी। इससे पहले भी अभी बीते दिनों में परसों दिन मे 12 बजे दोनों पडोसियों में से एक पक्ष ने रूबी  पत्नी राजीव सिंह को घर मे घुस पिटाई की थी पुलिस ने मात्र यनसीआर लिख कर मामले को रफा दफा किया था । अब रूबी को मारने पीटने वाले उन पडोसियों के यहाँ पूरा परिवार किसी समारोह के मौके पर जुटा हुआ है तो पड़ोसियों ने आज फिर राजीव सिंह के घर पर हमला कर दिये। दोनों पक्षों में जम कर लाठी व पत्थर चले। जिसकी वजह से दोनों को चोट लगी है।
     इस घटना के बाद चोटिल व घायल व्यक्तियों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मानधाता मे ईलाज हुआ। इस झगड़े की वजह से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। लोगों का कहना है इस मामले में यदि पुलिस ने ढुलमुल रवैया अपनाया तो  किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती है। कारण यह भी है कि इन दोनों पक्षों के बीत अभी भी मामला गर्म है और पुलिस किसी खूनी वारदात होने का इंतजार कर रही है।