प्रतापगढ़ में चल रही एक फर्जी यूनिवर्सिटी, विद्यार्थी न ले दाखिला - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 30 जुलाई 2017

प्रतापगढ़ में चल रही एक फर्जी यूनिवर्सिटी, विद्यार्थी न ले दाखिला


विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) देश में विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को मान्यता प्रदान करने वाली केन्द्रीय सरकार, अधीनस्त संस्था ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों  की सूची जारी की हैं। यूजीसी ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए 22 फेक यूनिवर्सिटी की सूची निकाली की है, जो UGC से मान्यता प्राप्त नहीं है। यानी ऐसी यूनिवर्सिटी की सूची जो फर्जी हैं। उन्ही 22 विश्वविद्यालयों की सूची में जिले का महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय नामक फर्जी यूनिवर्सिटी का नाम भी आया हैं। UGC ने डिग्री प्रोग्राम की अप्रूवल रद्द कर दी है। विद्यार्थियों से प्रवेश लेने से पहले विश्वविद्यालयों की सूची से मिलान कर उनकी मान्यता की पुष्टि कर के ही दाखिला लेने का आव्हान किया है। यूजीसी की अधिकारिक जालस्थल पर 22 फर्जी यूनिवर्सिटी के नाम सूची अंकित हैं, जिनमे जिले का महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय नामक शैक्षणिक संस्था को भी शामिल किया गया हैं। इन सभी स्वघोषित विश्वविद्यालयों की मान्यता रद्द हैं।