बालेश्वर नाथ धाम में भक्तों का जनसैलाब, पुरे दिन हुआ जलाभिषेक - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 1 अगस्त 2017

बालेश्वर नाथ धाम में भक्तों का जनसैलाब, पुरे दिन हुआ जलाभिषेक



सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का रेला पूरे दिन मोहनगंज स्थित बेल्हा का त्रेतायुगीन शिवालय बाबा बालेश्वर नाथ धाम  में की और जाता रहा। भक्ति और आस्था से सराबोर भोले भक्तों की हुजूम भजनों पर पर नाचती थिरकती रही। बाबा के जयकारे लगाते और बोल बम, हर हर के उद्घोषों के साथ श्रद्धालु बालेश्वर नाथ धाम  में जलाभिषेक करते रहे।

क्या हैं इतिहास बाबा बालेश्वर नाथ धाम  का
मान्यता हैं कि जब भगवन राम को 14 साल का वनवास मिला था, उस दौरान यहाँ शिव लिंग की स्थापना की भगवान राम के छोटे भाई भगवान्  भरत जी  ने की थी।इसका उल्लेख वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण की एक चौपाई में मिलता हैं, ऐसा बताया जाता हैं।

कहा जाता हैं कि भरत जी को सई नदी के तट पर स्नान के बाद जब पूजा के लिए कोई शिवलिंग न मिला, तो वें एक कमंडल में सई नदी का जल भरा व दूजे हाथ में बालू उठाया और निकट भींटे पर ही शिवलिंग निर्माण पूजन किया।बालू (रेती) से हुई उत्पत्ति के कारण  जनमानस में यह स्थान बाबा बालेश्वर नाथ धाम  के नाम से प्रसिद्ध हुआ। बाबा का यह स्थान मोहनगंज के पास मौजा भुआलपुर गाँव देवघाट में स्थित हैं।