![]() |
कुंडा: मामला कुंडा के हथिगंवा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गाँव की हैं जहाँ रविवार रात को एक किशोरी को परिजनों ने उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। जिसके बाद किशोरी ने नशीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली।
ज्ञात हो कि किशोरी सातवीं कक्षा की विद्यार्थी थी। उसका गाँव के ही एक विवाहित लड़के से अफेयर चल रहा था। इतवार को रात लगभग 10बजे किशोरी घर से लापता हो गई तो उसके घरवाले उसकी खोजबीन करने लगे। बहुत देर बाद किशोरी गाँव के ही अपने प्रेमी के संग मिली, जिससे उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दरम्यान गुस्साए परिजन लड़की की पिटाई करने लगे तो उसका प्रेमी लड़का उनसे हाथापाई पर अमादा हो गया। लोगो की माने तो प्रेमी लड़के ने पुलिस में कंप्लेन करने पर गोली से मारने की धमकी भी दी। वहीं नाबालिक किशोरी परिजनों के साथ घर आई और जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
घरवालों ने आननफानन में प्रेमी के डर के वजह से लाश का पोस्टमार्टम कराये बिना ही शव का दाह संस्कार कर दिया। फिलवक्त घटना की सूचना पुलिस को नहीं है।
