![]() |
पट्टी: रविवार को पट्टी से उमराह करने वालों का एक समूह हज यात्रा पर रवाना हुआ। इस मौके पर बहुत संख्या में लोगों ने उपस्थित हो कर विदा किया। यहाँ पहुंचे लोगों ने जब उमराह जाने वालों से भेंट कर अपने कहे-सुने की गलतियों माफी मांगी तो माहौल भावावेश हो उठा। आये लोगो तीर्थ पर जा रहे सौभाग्यशालियों से हाथ मिलाकर अपने लिए दुआ के लिए विनती की, साथ ही खुद के हज के दुआ की गुजारिश की। क्षेत्र के व्यापारियों ने भी इस दौरान उमराह जा रहे जायरीनों से भेंट की।
आपको बता दें कि नगर के रहिवासी और व्यापारी मोहम्मद शमीम व उनकी पत्नि सितारा बेगम और अब्दुल खालिक राईन सहित क्षेत्र के भुसहर ग्राम से मो० हनीफ, उनकी पत्नी के साथ, व मो० हाफिज उर रहमान भी अपनी बेगम के साथ इतवार को हज यात्रा हेतु राजधानी लखनऊ प्रस्थान हुए। वहाँ से हवाई जहाज से पाक-ए- शहर मक्का और मदीना जाएंगे।
