बकुलाही के भारी के प्रवाह में बह गया किशोर - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 31 जुलाई 2017

बकुलाही के भारी के प्रवाह में बह गया किशोर


मान्धाता: घटना मानधाता थाना क्षेत्र के सुबरनी गाँव के रहिवासी मनोज कुमार विश्वकर्मा का 16 साल की आयु का बेटा शिवम विश्वकर्मा इतवार को अपने दोस्त रमेश धुरिया (20) के साथ बकुलाही नदी में स्नान के लिए गया था। वो दोनों नदी में नहा  ही रहे थे कि, अचानक से नदी का प्रवाह बढ़ गया और ज्यादा बहाव के कारण शिवम बहने ने लगा। नदी के किनारे पर अन्य लोग भी मौजूद थे। अपने साथी शिवम को  बचा ने के लिए रमेश आगे आया तो वह भी तीव्र बहाव में बहने शुरू हो गया। नदी के किनारे लोगो में से अभय कुमार गुहार लगाते हुए दोनों को सुरक्षित निकालने के लिए नदी में कूद पड़ा। हालाकि अभय, रमेश को बचाने में सफल हो गया, पर शिवम नदी के तेज प्रवाह में ज्यादा दूर तक बह गया। थोड़ी ही देर में गाँव के लोगो की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शिवम की तलाश में बहुत देर तक जद्दोज़हद की, पर सफलता नहीं मिली। जानकारी मिलने के बाद भी देरी से पुलिस पहुँची और वह भी बिना किसी इंतज़ाम के बस खाली हाथ। देरी से आयी पुलिस मात्र मूकदर्शक बन के खड़ी रही। जिससे ग्रामीण भड़क हो उठे। अपने प्रिय शिवम को तलाश के लिए परिवार और ग्रामीणों ने नदी में डूबते उतराते रहे। वहाँ के स्थानीय तैराकों व गोताखोरों के सहयोग से शिवम की तलाश देर शाम तक चली  पर खबर लिखने तक कुछ भी ज्ञात नहीं हो पाया हैं। किशोर के परिजन बकुलाही किनारे अपने लाडले के गम में रोते-बिलखते रहे हैं। लोग परिजनों को समझा रहे हैं और सांत्वना दे रहे हैं।