बुधवार को जनपद के कारगिल वीर शहीद विजय शुक्ला के शहादत दिवस पर उन्हें याद करने के लिए लोग इकठ्ठा हुए। आईटीआई का विजय पार्कभारत माता की जय व वंदे मातरम की जयकारों और उद्घोषो से कोलाहलमय हो गया। शहीद विजय शुक्ला के संग ही अन्य बलिदानियों को भी लोगो ने राष्ट्र का सच्चा सपूत कहा और बताया कि उनकी शहादत भारत वासी कभी नहीं भूलेंगे। लोगो ने शहीद विजय शुक्ला की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के जांबाज़ शहीदों की स्मृति में ITI परिसर में पौधे भी रोपित किये गए। जू.बा.ए. के महामंत्री जय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शहीद विजय शुक्ला ने भारत माँ की रक्षा में अपनी प्राणो की आहुति दे दी। उन्हें जनपदवासी कभी नहीं विसरेंगे। वहीँ डॉ. अजीत सिंह ने बतया कि कारगिल शहीदों ने बलिदान दे कर भारत माँ की हिफाजत की शपथ पूर्ण किया। सभी वक्ताओं ने 26 जनवरी व 15 अगस्त की भांति कारगिल दिवस 26 जुलाई को भी राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की इच्छा ज़ाहिर करते हुए मांग की। इस अवसर पर एक कविता सम्मलेन भी हुआ। इसमें जिले और गैरजनपदीय कवियों ने भी शिरकत की, जिनमे ,प्रेम कुमार त्रिपाठी, प्रमोद प्रियदर्शी, शिवेश शुक्ल, हरिवंश शुक्ल, सत्येंद्र नाथ मिश्र, ठाकुर इलाहाबादी, डॉ. संगमलाल भंवर, , सुरेश नारायण द्विवेदी, सुशील शर्मा, सुनील प्रभाकर, राजमूर्ति सौरभ, शेष नारायण दुबे आदि सरस्वती पुत्रों ने कविता पथ कर देश के शाहिंदो को नमन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, मुक्कू ओझा, पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी, रोशनलाल उमरवैश्य, परशु राम सेना के प्रदीप शुक्ला, गोकुल श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, राघवेंद्र शुक्ला, राहुल रक्षक आदि उपस्थित थे।
गुरुवार, 27 जुलाई 2017
Home
आपन प्रतापगढ़
शहीदों की स्मृति में हुआ काव्य गोष्टी, कारगिल शहीद विजय शुक्ल को दी गई श्रद्धांजलि
शहीदों की स्मृति में हुआ काव्य गोष्टी, कारगिल शहीद विजय शुक्ल को दी गई श्रद्धांजलि
Tags
# आपन प्रतापगढ़
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Jeetesh
आपन प्रतापगढ़
Labels:
आपन प्रतापगढ़